साइबर क्राइम पुलिस टीम ने 23 लख रुपए की साइबर ठगी करने वाले सपा के पूर्व चेयरमैन रसूलाबाद अकील अहमद उर्फ पट्टा के पुत्र जो की पूर्व में जिला पंचायत प्रत्याशी मोइन अहमद व अतीक अहमद निवासी रसूलाबाद कानपुर से उठाया
साइबर क्राइम पुलिस टीम ने 23 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में चार आरोपी कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
आरोपियों की पहचान मोइन अहमद, अतीक अहमद निवासी रसुलाबाद, कानपुर और वसीम अंसारी निवासी मिनहाजपुर व हमीद राजा निवासी करेली प्रयागराज उतर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर ठगी की राशि व वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गांव सुखचैन निवासी हरप्रीत सिंह की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा में 27 जनवरी को साइबर ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपियों ने हरप्रीत सिंह को टेलीग्राम से जोड़कर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफे का झांसा देकर उसके साथ 22 लाख 82 हजार 239 रुपये की धोखाधड़ी की थी।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि अभियोग की जांच जारी है और जांच के दौरान जो भी व्यक्ति ठगी के इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।