अतरौली। अतरौली के ओ. आर. कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय का वातावरण उत्साह और उल्लास से भरा रहा। छात्राओं ने रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों के साथ अपने अध्यापकों को राखी बांधी और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रबंधक ऋतिक सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट विश्वास, प्रेम और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों से इस रिश्ते की मर्यादा और महत्व को जीवनभर निभाने की प्रेरणा दी।
चेयरमैन ओम प्रकाश सिंह उर्फ उमा सिंह ने कहा कि बदलते समय में बच्चों को भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, आपसी सम्मान और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या रिया सिंह सहित शिक्षक विवेक सिंह, रामेंद्र द्विवेदी, रमा बाजपेई, वंदना, मोनी द्विवेदी और अन्य अध्यापक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और बच्चों के साथ इस खास दिन को यादगार बनाया।