नशा मुक्त अभियान में निरंतर लगी मड़ियांव पुलिस
राजधानी। लखनऊ में मड़ियांव थाना क्षेत्र में आए दिन गांजा बेचने वालों पर पुलिस का हंटर चलता दिख रहा है, तस्करों पर पुलिस की पैनी नज़र बनी हुई है। शिनाख्त पाते ही तस्करों पर मड़ियांव थाना प्रभारी व उनकी टीम का तस्करों पर हंटर। शुक्रवार रात थाना मड़ियांव पुलिस टीम द्वारा 21.862 किलो ग्राम गांजे के साथ एक स्विफ्ट कार UP 32 BS 3887 को बरामद कर अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ़्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान अवनीश कुमार वर्मा(30) पुत्र जगन्नाथ प्रसाद वर्मा निवासी आदर्श नगर सेक्टर एक लखीमपुर रोड थाना खैराबाद जनपद सीतापुर के रूप में हुई। जिसका हाल पता खरगापुर थाना गोमतीनगर लखनऊ है।
मुखबिर की सूचना पर मड़ियांव पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान एक सफ़ेद रंग की स्विफ्ट कार से एक अभियुक्त शंकरपुर ढाल की ओर जाने वाले रास्ते पर खड़ा था जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। संदिग्ध गतिविधियों के चलते मड़ियांव पुलिस द्वारा उस व्यक्ति से पूछताछ की गई और कार की तलाशी ली गई जिसमें 21.862 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया।
लखनऊ कमिश्नरेट का मड़ियांव थाना जो लगातार गांजा तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसते नज़र आ रहा है।मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने कहा कि गांजा बेचने वालों की अब खैर नहीं, गांजा तस्करों के ख़िलाफ़ चलता रहेगा सफाई अभियान। थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा लगातार क्राइम पर कमर कसते नज़र आ रहे है, सामाजिक तौर पर नाबालिक बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नशा मुक्त क्षेत्र बनाने की कोशिश में जुटे हुए है।
संवाददाता चंद्र पांडेय