राजधानी। लखनऊ में थाना मड़ियांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे अपराधी अजय कुमार को पुलिस टीम ने गिरफ़्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। अजय कुमार पर पहले से ही गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी।पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।