गोंडवाखेम ग्राम पंचायत को लालकिले से सम्मान, ग्राम प्रधान ने कहा – “ये सम्मान पूरे गांव का है” - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

गोंडवाखेम ग्राम पंचायत को लालकिले से सम्मान, ग्राम प्रधान ने कहा – “ये सम्मान पूरे गांव का है”

SHARE:

हरदोई/अतरौली।
विकास खंड भरावन की ग्राम पंचायत गोंडवाखेम ने 15 अगस्त को इतिहास रच दिया। आज़ादी के अमृत महोत्सव पर लालकिला, दिल्ली में हुए भव्य कार्यक्रम में ग्राम पंचायत को विकास कार्यों में प्रथम स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की 25 उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को प्रधानमंत्री के समक्ष सम्मानित किया गया, जिनमें गोंडवाखेम भी शामिल रही। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुशील कुमार सिंह को उनकी पत्नी सुधा सिंह के साथ मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।

ग्रामवासियों का माल्यार्पण कर जताया आभार

सम्मानित होकर लौटने के बाद रविवार को गोंडवाखेम पहुंचे प्रधान सुशील कुमार सिंह का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रधान ने स्वयं गांववासियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और कहा –
“ये सम्मान मेरा नहीं, पूरे गोंडवाखेम का है। आपके सहयोग और एकजुटता से ही यह संभव हुआ।”

भावुक हुए ग्राम प्रधान

लगभग एक घंटे से अधिक भाषण देते हुए सुशील सिंह कई बार भावुक हो उठे। उन्होंने कहा –
“प्रधान रहूँ या न रहूँ, मेरा लक्ष्य ग्राम पंचायत को विकसित बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी जी के भाषण ने बहुत प्रेरित किया। योजनाओं को ज़मीन पर उतारने का सबसे बड़ा योगदान ग्राम प्रधानों का है और हम सबको मिलकर गांव-गांव को आत्मनिर्भर बनाना है।”

ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की चर्चा

प्रधान ने अपने संबोधन में पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक शौचालय, खेल मैदान और हर वर्ग को योजनाओं का लाभ दिलाने जैसे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा –
“जो जीवन में सोचा नहीं था, वह संभव हुआ। इसका श्रेय मैं केवल ग्रामवासियों को देता हूँ। यह ऋण मैं जीवनभर नहीं उतार पाऊंगा।”

“आईएएस अधिकारी हमारी सेवा में लगे थे”

प्रधान ने लालकिले के अनुभव साझा करते हुए बताया कि 15 अगस्त की सुबह 3 बजे ही उन्हें अन्य प्रधानों के साथ वहां पहुँचा दिया गया था। “आईएएस रैंक के अधिकारी हर पल हमारी देखभाल कर रहे थे। प्रधानमंत्री जी का तीन घंटे का भाषण इतना दिव्य और प्रभावशाली था कि लगा मानो सिर्फ तीन मिनट बीते हों।”

कार्यक्रम में जुटे लोग

गांव में हुए स्वागत समारोह की अध्यक्षता सुरेश अवस्थी ने की। उन्होंने कहा –
“यह सिर्फ ग्राम प्रधान का नहीं बल्कि पूरे गोंडवाखेम का सम्मान है। आज विपक्ष और पक्ष सभी को इस गौरव के अवसर पर एक साथ होना चाहिए था।”

कार्यक्रम में सुरेश अवस्थी, जसवंत प्रसाद, राजा राम वर्मा, राम औतार, रामबाबू कोटेदार, सियाराम, सुदामा प्रसाद, भईयालाल यादव सहित कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई