राजधानी। लखनऊ के जगरानी पेट्रोल टंकी के पास बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक टाटा सफारी (UP 32 HC 7026) ने जब एक वाहन को टक्कर मारी। हैरानी की बात यह रही कि गाड़ी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा लगा था और टक्कर के बाद चालक ने खुद को भाजपा का बड़ा नेता बताकर मौके पर बवाल खड़ा कर दिया।
घटना के बाद जब स्थानीय लोग और राहगीर वीडियो बनाने लगे तो चालक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
स्थिति को बिगड़ते देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने गाड़ी चलाते समय लापरवाही बरती और फिर अपनी राजनीतिक पहुँच का डर दिखाकर बचने की कोशिश की।
पुलिस फिलहाल वाहन स्वामी और चालक की पहचान करने में जुटी है। यह जांच का विषय है कि आरोपी सच में किसी राजनीतिक दल से जुड़ा है या केवल प्रभाव जमाने के लिए पार्टी का झंडा लगा रहा था।
संवाददाता चंद्र पांडे