जनसुनवाई में विधायक से की गई शिकायत, सांबापुरवा मजरा सरौरा में बिजली समस्या उठी - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

जनसुनवाई में विधायक से की गई शिकायत, सांबापुरवा मजरा सरौरा में बिजली समस्या उठी

SHARE:

पाँच साल से अधूरा विद्युतीकरण, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई न्याय की गुहार

सीतापुर/ मनवा परगना क्षेत्र के ग्राम सांबापुरवा मजरा सरौरा के ग्रामीणों ने जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रीय विधायक से गांव में व्याप्त बिजली समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग पाँच वर्ष पूर्व गांव में विद्युतीकरण का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो सका है।

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ घरों तक ही बिजली के खंभे और तार लगाए गए थे, जबकि शेष हिस्से के लिए ग्रामीणों से स्वयं खंभे लगवाने को कहा गया। ग्रामीणों ने अपने खर्च से खंभे तो लगवा लिए, लेकिन उन पर आज तक तार नहीं खींचे गए। बार-बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

ग्रामीणों ने जनसुनवाई में बताया कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि गांव के पास से बिजली लाइन गुजर रही है, इसके बावजूद गांव अंधेरे में डूबा हुआ है।

जनसुनवाई के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई