नीरज सिंह के जन्मदिवस पर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

नीरज सिंह के जन्मदिवस पर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन

SHARE:

राजधानी। लखनऊ में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ ने जानकारी दी है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और लखनऊवासियों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने वाले नीरज सिंह के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर 27 अगस्त को कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हजरतगंज चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना से होगी, जहाँ नीरज सिंह जी की लंबी उम्र, उन्नति और प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी। इसके पश्चात मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा।

 

इसके बाद दोपहर 1 बजे से भगवान की इच्छा तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु व आमजन भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।

 

इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, और व्यापार मंडल के सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

 

अजय त्रिपाठी ने आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस आयोजन में भाग लें और नीरज सिंह जी को शुभकामनाएं दें।

 

अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया की माननीय नीरज सिंह  के जन्म दिवस पर कल दिनांक 27 अगस्त को होने वाले सभी आयोजन हजरतगंज चौराहे स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर आयोजित होगे।

 

संवाददाता चंद्र पांडेय

सबसे ज्यादा पड़ गई