राजधानी। लखनऊ के माल थाना क्षेत्र स्थित पकरा बाजार गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद में पत्नी की ईंट से हत्या करने वाले आरोपी पति रवि का शव आज सुबह गांव में एक पेड़ से लटका मिला। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
घटना का क्रम
रविवार शाम,पति रवि का अपनी पत्नी सीमा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिससे गुस्से में आकर रवि ने पत्नी पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना पकरा बाजार गांव में हुई, जहां 25 वर्षीय सीमा की उसके पति रवि ने उनकी छोटी बेटी के सामने ही निर्मम हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रवि मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।सोमवार सुबह, ग्रामीणों ने रवि का शव एक पेड़ से लटका हुआ देखा।घटना की सूचना मिलते ही माल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया, और मामले की जांच जारी है।
गांव में गमगीन माहौल
एक ही परिवार में हुई दो मौतों ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। लोग घटना को लेकर सदमे में हैं और इस प्रकार के बढ़ते घरेलू तनावों पर चिंता जता रहे हैं।रवि की मौत को लेकर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच के साथ, मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।
संवाददाता चंद्र पांडेय