बंद मकानों में सेंधमारी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद नाबालिग सहित पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, मड़ियांव पुलिस की बड़ी सफलता - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

बंद मकानों में सेंधमारी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद नाबालिग सहित पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, मड़ियांव पुलिस की बड़ी सफलता

SHARE:

राजधानी।लखनऊ में मड़ियांव थाना क्षेत्र में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा व उनकी टीम ने भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। गिरोह के पास से 4000 रुपए व भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए , जिनकी कुल अनुमानित कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है।

मड़ियांव थाना क्षेत्र में बंद पड़े घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार बालिग सदस्यों को असगर पुत्र क़ासिम अंसारी(21), अदनान पुत्र असलम कुरैशी (20), ग़ुलाम अहमदरजा उर्फ़ अफरीदी पुत्र इम्तियाज अहमद (23)और रिजवान अहमद पुत्र मुश्ताक कुरैशी(30)के साथ एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, ये आरोपी सुनसान और बंद पड़े घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके आधार पर चोरी का पूरा सामान बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरोह बीते कुछ समय से इलाके में बंद मकानों को निशाना बना रहा था, जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस टीम को इस सफलता के लिए उच्च अधिकारियों ने सराहना दी है।

थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम में रामलीला चौकी प्रभारी नितिन तालियान, उपनिरीक्षक संजय कुमार, शुभम तिवारी,अखिलेश सिंह, हेड कांस्टेबल आकाश सिंह, संदीप कनौजिया,कांस्टेबल मयंक कुमार, धीरज यादव, रामसिंह राणा शामिल थे।पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके आधार पर चोरी का पूरा सामान बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

घटना का खुलासा एडीसीपी उत्तरी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एडीसीपी श्री जितेन्द्र कुमार दुबे ने किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहना की।

संवाददाता चंद्र पांडेय

सबसे ज्यादा पड़ गई