राजधानी।लखनऊ में नगर निगम ज़ोन-2 एवं थाना बाजार खाला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को हैदरगंज क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, खोखे और दुकानों के बाहर फैले सामान को JCB मशीन की मदद से हटाया गया।अभियान की अगुवाई थाना बाजार खाला के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ की, जबकि नगर निगम की टीम ने मौके पर मौजूद रहकर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया।अभियान के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगा ताकि शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे और आमजन को किसी तरह की असुविधा न हो।