मछरेहटा में विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

मछरेहटा में विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

SHARE:

सीतापुर | 

विकास खण्ड मछरेहटा में विद्यालय प्रबंध समितियों (SMC) को सशक्त बनाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी, मछरेहटा, सीतापुर के तत्वावधान में दिनांक 21 फरवरी को विकास खण्ड मछरेहटा स्थित प्रशिक्षण हॉल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से प्रारम्भ हुआ।

यह आयोजन राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देशों एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर के आदेशों के अनुपालन में किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों, प्रधानाध्यापकों एवं उपाध्यक्षों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना, विद्यालय विकास में समुदाय एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना तथा ‘पॉजिटिव पेरेंटिंग’ की अवधारणा से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों में SMC की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के नामांकन, उपस्थिति एवं विद्यालय में ठहराव दर में सकारात्मक वृद्धि होगी। साथ ही, समुदाय और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से निपुण भारत अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुआ। प्रशिक्षण सत्र में सन्दर्भदाता के रूप में श्री सुकेश पाण्डेय (सहायक अध्यापक), श्री दिलीप शुक्ला (सहायक अध्यापक) एवं श्री सैय्यद इश्तियाक अली ने प्रतिभागियों को विषयवस्तु की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

ब्लॉक स्तरीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास क्षेत्र के सभी विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक एवं उपाध्यक्षों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।