मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹65,751 नकद बरामद - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹65,751 नकद बरामद

SHARE:

राजधानी। लखनऊ में थाना मड़ियांव पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुत्तक्कीपुर इलाके में छापा मारकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान संजय रावत पुत्र शिवराम रावत (29)निवासी ग्राम बस्तौली निकट आम्रपाली चौराहा इंदिरानगर थाना गाजीपुर लखनऊ,दूसरा मनीष रावत पुत्र विजय रावत (26) निवासी न्याय विहार कालोनी निकट ईंट मण्डी थाना मडियांव लखनऊ, तीसरा इरशाद गाजी ऊर्फ नक्कू पुत्र ईशाक(36) निवासी महर्षि नगर निकट रवी आटा चक्की कृष्णानगर कोचिंग थाना मडियांव लखनऊ उम्र  चौथे का नाम सतीश रावत उर्फ सोनू पुत्र श्रीपाल रावत(29) निवासी मुतक्कीपुर गांव थाना मडियाव लखनऊ, पाँचवे का नाम नीरज गुप्ता पुत्र छग्गालाल गुप्ता(22) निवासी श्रीनगर कालोनी निकट यूनिवर्सल स्कूल थाना मडियांव लखनऊ, छठे व्यक्ति ने अपना नाम विकास रावत पुत्र शब्बू रावत(25) निवासी ग्राम छोटी देवरई थाना बीकेटी लखनऊ, सातवें का नाम जमीर हुसैन पुत्र शाबिर हुसैन(27) निवासी बरगदी मगहर थाना बीकेटी लखनऊ, आठवें व्यक्ति का नाम जसवंत कुमार पुत्र भवानीदीन(30) निवासी शाहपुर छठामील थाना सैरपुर लखनऊ, नौंवे का नाम अनिल कुमार पुत्र रज्जन लाल(31) निवासी सेमरा गौढी थाना मडियांव लखनऊ तथा दसवें का नाम जीवन लाल पुत्र लक्ष्मण(45) निवासी मडियांव गांव थाना जानकीपुरम लखनऊ बताया।

पुलिस ने मौके से ₹65,751 नकद बरामद किए हैं, जो जुए की फड़ से मिले। यह कार्यवाही अपराधियों और सट्टेबाजों में हड़कंप मचा रही है।

थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा की अगुवाई में मड़ियांव पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी और जुए-सट्टेबाजी जैसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अब तक दर्जनों नशा तस्करों को जेल भेजा जा चुका है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों में डर और आम जनता में विश्वास का माहौल बना है।

मड़ियांव प्रभारी शिवानंद मिश्रा का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा।

संवाददाता चंद्र पांडेय

सबसे ज्यादा पड़ गई