राजधानी। मड़ियाव थाना क्षेत्र में सड़क पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ मड़ियाव पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के निर्देशन में चौकी प्रभारी अजीज नगर नितिन तालियान एवं उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क पर अवैध रूप से खड़े एवं यातायात में बाधा बन रहे करीब एक दर्जन वाहनों को सीज किया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और आमजन को जाम की समस्या से राहत मिली। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।