महाकुंभ में पहले दिन में 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी: 44 घाटों पर कर रहे श्रद्धालु स्नान, श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से बरसाए गए फूल; NSG कमांडो रख रहे चप्पे चप्पे पर नजर - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

महाकुंभ में पहले दिन में 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी: 44 घाटों पर कर रहे श्रद्धालु स्नान,  श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से बरसाए गए फूल; NSG कमांडो रख रहे चप्पे चप्पे पर नजर

SHARE:

महाकुम्भ 2025

प्रयागराज

महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान चल रहा है। 44 घाटों पर शाम 6 बजे तक 1 करोड़ 65 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। भक्तों पर हेलिकॉटर से पुष्प वर्षा की गई। महाकुंभ 144 साल में दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है। यह वही संयोग है, जो समुद्र मंथन के दौरान बना था।

देश के कोने-कोने से भक्त प्रयागराज आए हैं। हेलिकॉप्टर और NSG कमांडो महाकुंभ में आए लोगों पर नजर रख रहे हैं। विदेशी श्रद्धालु भी बड़ी तादाद में कुंभ में स्नान करने पहुंचे। प्रशासन के मुताबिक, जर्मनी, ब्राजील, रूस समेत 20 देशों से भक्त पहुंचे हैं। आज से ही श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास शुरू करेंगे।

 

संगम पर एंट्री के सभी रास्तों पर भक्तों की भीड़ है। वाहनों की एंट्री बंद है। श्रद्धालु बस और रेलवे स्टेशन से 10-12 किलोमीटर पैदल चलकर संगम पहुंच रहे हैं। 60 हजार जवान सुरक्षा और व्यवस्था संभालने में लगे हैं। पुलिसकर्मी स्पीकर से लाखों की संख्या में आई भीड़ को मैनेज कर रहे हैं। जगह-जगह कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं।

बड़ी बातें…

एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने निरंजनी अखाड़े में अनुष्ठान किया। कल्पवास भी करेंगी।

महाकुंभ को लेकर गूगल ने भी खास फीचर शुरू किया। महाकुंभ टाइप करते ही पेज पर वर्चुअल फूलों की बारिश हो रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई