माघ मेला और स्नान पर्वों की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

माघ मेला और स्नान पर्वों की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी

SHARE:

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा आगामी माघ मेला 2026 के साथ-साथ मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या जैसे महत्वपूर्ण स्नान पर्वों की तैयारियों को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रयागराज में लगभग 7 घंटे तक मौजूद रहेंगे और इस दौरान उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के अलावा कई कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:20 बजे परेड ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे अधिकारियों के साथ माघ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, स्नान घाटों की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री विशेष रूप से मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के अवसर पर आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इन दोनों स्नान पर्वों पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम नगरी प्रयागराज पहुंचते हैं, ऐसे में किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री स्पष्ट दिशा-निर्देश दे सकते हैं।

सीएम योगी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले संबंधित विभागों के अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और संभवतः मेला क्षेत्र का निरीक्षण भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री माघ मेला

सबसे ज्यादा पड़ गई