यूपी में ग्राम पंचायत स्तर पर बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, प्रधान और सचिव करेंगे मॉनीटरिंग - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

यूपी में ग्राम पंचायत स्तर पर बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, प्रधान और सचिव करेंगे मॉनीटरिंग

SHARE:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए योगी सरकार ने निर्देश दिया है।पहले चरण में यूपी की 22,700 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित होगी।इसके बाद यूपी की हर ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को योजना लागू करने के आदेश दिए हैं।

 

सीएम योगी ने बैठक में कहा कि ग्रामीण छात्रों तक ई-बुक्स, डिजिटल कंटेंट और अन्य शैक्षिक संसाधनों की पहुंच आसान बनानी होगी। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी अपनी अहम भूमिका निभाएगी। सीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएं, जहां बच्चों को किताबें, प्रश्नोत्तरी, वीडियो, ऑडियो लेक्चर तथा अन्य डिजिटल संसाधनों उपलब्ध कराए जाए।इससे बच्चों में सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी।

 

सीएम योगी ने लाइब्रेरी के संचालन और प्रबंधन की ज़िम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपने के निर्देश दिए।ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी की देखरेख ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा की जाएगी।वहीं पंचायत स्तर पर सहायक अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जो लाइब्रेरी के रखरखाव, उपयोग और सुचारू संचालन की निगरानी करेंगे।

सबसे ज्यादा पड़ गई