विद्यालय प्रबंधक महासंघ का पदाधिकारी सम्मान समारोह संपन्न, उमाकांत यादव को मिली अहम जिम्मेदारी - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

विद्यालय प्रबंधक महासंघ का पदाधिकारी सम्मान समारोह संपन्न, उमाकांत यादव को मिली अहम जिम्मेदारी

SHARE:

जानकीपुरम, लखनऊ। 29 दिसंबर 2025 को विद्यालय प्रबंधक महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी प्रशस्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन ठाकुर पब्लिक स्कूल, जानकीपुरम में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अतुल करण यादव ने की। इस अवसर पर महासंघ की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया, जिसमें उमाकांत यादव को कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि कौशल किशोर जी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय प्रबंधकों की भूमिका केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की समस्याओं पर भी गंभीरता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोग ही समाज को सही दिशा और नई ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अतुल करण यादव ने कहा कि विद्यालय प्रबंधक महासंघ सदैव विद्यालयों के हितों के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी हर परिस्थिति में विद्यालयों का पूरा सहयोग करता रहेगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने एवं सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई