जयपुर (राजस्थान)।
महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को समर्पित वॉंगस्टार इंडिया – सीजन 4 का आयोजन 16 से 18 जनवरी 2026 तक दि पैलेस बर्ड पार्क ज्वेल्स, जयपुर में किया गया। प्रतियोगिता का नेतृत्व संस्था की संस्थापक कीर्ति चौधरी ने किया।
इस प्रतियोगिता की खासियत यह रही कि इसमें किसी भी आयु वर्ग की महिला या युवती को भाग लेने का अवसर दिया गया, वहीं लंबाई से जुड़ा कोई नियम लागू नहीं किया गया। देशभर से हजारों प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया।
कई चरणों की कठिन चयन प्रक्रिया के बाद अंतिम दौर में लगभग 80 प्रतिभागी चयनित हुईं। प्रशिक्षकों की टीम ने प्रतिभागियों को हर स्तर पर मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रतियोगिता को कुल 5 चरणों में संपन्न कराया गया।
कड़े मुकाबले के बाद डॉ. रोशनी रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘फर्स्ट रनर-अप’ का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार, सहयोगियों और समर्थकों में खुशी की लहर है।