साइबर अपराधों से जागरूक हुए SKD Academy के छात्र हज़रतगंज कमिश्नरेट की साइबर टीम ने चलाया जागरूकता अभियान साइबर अपराधों पर जागरूकता अभियान, हज़रतगंज कमिश्नरेट की सराहनीय पहल - Iconic India News साइबर अपराधों से जागरूक हुए SKD Academy के छात्र हज़रतगंज कमिश्नरेट की साइबर टीम ने चलाया जागरूकता अभियान साइबर अपराधों पर जागरूकता अभियान, हज़रतगंज कमिश्नरेट की सराहनीय पहल

Edition

best news portal development company in india

साइबर अपराधों से जागरूक हुए SKD Academy के छात्र हज़रतगंज कमिश्नरेट की साइबर टीम ने चलाया जागरूकता अभियान साइबर अपराधों पर जागरूकता अभियान, हज़रतगंज कमिश्नरेट की सराहनीय पहल

SHARE:

राजधानी।लखनऊ में हज़रतगंज कमिश्नरेट की साइबर सेल द्वारा तालकटोरा स्थित SKD Academy में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करना था।
कार्यक्रम में SI राकेश मिश्रा, SI आरती वर्मा, हेड कांस्टेबल अखिलेश पटेल और कांस्टेबल अमित तिवारी ने शिरकत की। टीम ने छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, हैकिंग, और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसी चुनौतियों के बारे में बताया। साथ ही, यह भी समझाया गया कि किस प्रकार अपनी पर्सनल जानकारी सुरक्षित रखी जा सकती है और किस तरीके से साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
साइबर टीम ने छात्रों को सचेत किया कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक या अनजान कॉल/मैसेज से सतर्क रहें और अपने मोबाइल व कंप्यूटर डिवाइस में सुरक्षा उपायों को अपनाएं।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने भी उत्सुकता से सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल और स्पष्ट उत्तर दिया।
पुलिस विभाग की यह पहल युवाओं को डिजिटल सशक्तिकरण के साथ-साथ साइबर खतरे से बचाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
साइबर टीम ने छात्रों को यह भी बताया कि वे किस प्रकार ऑनलाइन अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रख सकते हैं, और किन संकेतों से वे किसी संभावित धोखाधड़ी को पहचान सकते हैं। साथ ही, किसी भी साइबर अपराध की स्थिति को पहचान सकते है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य युवाओं को जागरूक कर साइबर अपराधों को रोकना है।

 

सबसे ज्यादा पड़ गई