हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुँचाना है – बीडीओ, भरावन में निकली भव्य तिरंगा बाइक यात्रा - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुँचाना है – बीडीओ, भरावन में निकली भव्य तिरंगा बाइक यात्रा

SHARE:

अतरौली (भरावन)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भरावन ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी सुशील गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई।
विकास खंड कार्यालय भरावन से शुरू हुई यह यात्रा अतरौली चौराहा होते हुए क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुज़री। भारत माता के जयकारों से गूंजते माहौल में करीब 100 बाइक सवारों ने हाथों में तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया।

बीडीओ सुशील गुप्ता ने कहा—

> “देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी है कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखें और तिरंगे के सम्मान को हर दिल में जगाएं।”

 

इस अवसर पर बीओ रमाकांत, एडिओ आईएसडी राजेश कुमार, अनिल कुमार, राम औतार, आर्यन, रोहित गोस्वामी, विजय कुमार सहित अनेक कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई