हिंदी हस्ताक्षर महा अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कांत पांडे गिरफ़्तार, भेजे गए जेल - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

हिंदी हस्ताक्षर महा अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कांत पांडे गिरफ़्तार, भेजे गए जेल

SHARE:

लखनऊ/सीतापुर
कमलापुर थाना क्षेत्र में 11 महीने पहले दलित युवक की संदिग्ध मौत के मामले में अब हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। विसरा रिपोर्ट में युवक की मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित समाजसेवी ललितकांत पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी को मूल रूप से ग्राम उमरिया निवासी दलित युवक रमेश (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि लखनऊ निवासी ललितकांत पांडेय ने युवक को फोन कर लखनऊ बुलाया था। आरोप है कि वहां उसे बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई और जबरन विषाक्त पदार्थ खिला दिया गया।
परिजनों का कहना है कि युवक की हालत बिगड़ने पर आरोपी और उसके साथियों ने उसे आधी रात गांव के बाहर सड़क किनारे छोड़ दिया। सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक मृत अवस्था में मिला। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया था।
मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था, जिस पर चिकित्सकों ने शव का विसरा सुरक्षित कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा था। हाल ही में आई विसरा रिपोर्ट में विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
कमलापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ललितकांत पांडेय को मुकदमा अपराध संख्या 0388/2025 की BNS की धारा 103(1),351(3),123, अनुसूचित जाति अनु जनजाति की धारा ,3(2)(V) के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई