पत्रकार पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल अन्य आरोपियों की तलाश जारी - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

पत्रकार पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल अन्य आरोपियों की तलाश जारी

SHARE:

राजधानी। लखनऊ में जानकीपुरम थाना क्षेत्र में पत्रकार पर हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी इरशाद उर्फ़ दादू पुत्र स्व सरदार अली  को गिरफ्तार कर भेजा जेल। आरोपी ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर पत्रकार के घर पहुँचकर हमला किया था और जान से मारने की धमकी दी थी।

 

घटना बुधवार की है, जब स्थानीय पत्रकार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके निवास पर धावा बोल दिया था। हमलावरों ने पत्रकार ज़ुबैर अहमद के घर पर जाकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने जानकीपुरम थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

 

कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस ने इस प्रकरण में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार जरूर कर लिया है, लेकिन घटना में शामिल बाकी आरोपी अब तक फरार हैं। सूत्रों का कहना है कि हमले में इस्तेमाल ई-रिक्शा तक पुलिस की पकड़ से बाहर है

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही हैं।

 

लोगों का आरोप है कि जानकीपुरम पुलिस सिर्फ “एक आरोपी की गिरफ्तारी” को अपनी बड़ी उपलब्धि बताकर हाथ झाड़ रही है, जबकि बाकी हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं

 

जानकीपुरम एसएचओ विनोद तिवारी ने बताया कि, “पत्रकार की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

 

इस हमले के बाद स्थानीय पत्रकार संगठनों में रोष व्याप्त है। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की माँग की है।

सबसे ज्यादा पड़ गई