यूपी पंचायत चुनाव 2026: परिसीमन के बाद तस्वीर साफ, 57,695 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

यूपी पंचायत चुनाव 2026: परिसीमन के बाद तस्वीर साफ, 57,695 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

SHARE:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव 2026 को लेकर अब पूरी तस्वीर साफ हो गई है। पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 57,695 ग्राम पंचायतों में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव कराए जाएंगे। इसके साथ ही 826 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख और 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा।

504 ग्राम पंचायतें हुईं खत्म, नगर निकायों में हुआ विलय

ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन के बाद प्रदेश की 504 ग्राम पंचायतें कम हो गई हैं। ये वे ग्राम पंचायतें हैं, जिन्हें नगर निकायों में शामिल कर लिया गया है। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में प्रदेश में 58,195 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ था, लेकिन परिसीमन के बाद अब इनकी संख्या घटकर 57,695 रह गई है।

जिलेवार ग्राम पंचायतों की संख्या

2026 में होने वाले पंचायत चुनाव में जिलेवार ग्राम पंचायतों की संख्या इस प्रकार है—
आगरा 690, अलीगढ़ 852, अम्बेडकर नगर 899, अमेठी 682, अमरोहा 576, औरैया 477, अयोध्या 772, आजमगढ़ 1811, बागपत 244, बहराइच 1043, बलिया 940, बलरामपुर 793, बांदा 469, बाराबंकी 1155, बरेली 1188, बस्ती 1187, भदोही 546, बिजनौर 1123, बदायूं 1037, बुलंदशहर 946, चंदौली 734, चित्रकूट 328, देवरिया 1121, एटा 569, इटावा 469, फर्रुखाबाद 580, फतेहपुर 816, फिरोजाबाद 564, गौतमबुद्ध नगर 82, गाजियाबाद 142, गाजीपुर 1238, गोंडा 1192, गोरखपुर 1273, हमीरपुर 330, हापुड़ 273, हरदोई 1293, हाथरस 462, जालौन 534, जौनपुर 1734, झांसी 496, कन्नौज 499, कानपुर देहात 618, कानपुर नगर 590, कासगंज 423, कौशाम्बी 451, लखीमपुर खीरी 1164, कुशीनगर 980, ललितपुर 415, लखनऊ 491, महाराजगंज 882, महोबा 273, मैनपुरी 549, मथुरा 495, मऊ 645, मेरठ 479, मिर्जापुर 809, मुरादाबाद 643, मुजफ्फर नगर 487, पीलीभीत 720, प्रतापगढ़ 1148, प्रयागराज 1540, रायबरेली 980, रामपुर 680, सहारनपुर 884, सम्भल 670, संतकबीर नगर 730, शाहजहांपुर 1068, शामली 230, श्रावस्ती 397, सिद्धार्थनगर 1136, सीतापुर 1588, सोनभद्र 621, सुल्तानपुर 979, उन्नाव 1037 और वाराणसी 694 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे।

36 जिलों में घटीं ग्राम पंचायतें

परिसीमन के बाद प्रदेश के 36 जिलों में ग्राम पंचायतों की संख्या कम हुई है। इनमें अलीगढ़, अम्बेडकर नगर, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बुलंदशहर, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, लखनऊ, मथुरा, मऊ, मुजफ्फर नगर, प्रतापगढ़, रायबरेली, संत कबीर नगर, सीतापुर, सोनभद्र, उन्नाव सहित अन्य जिले शामिल हैं।

इन 504 ग्राम पंचायतों में से 105 ग्राम पंचायतें आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं।

सीतापुर जिले का उदाहरण

सीतापुर जिले में महमूदाबाद की 6 और महोली ब्लॉक की 5 ग्राम पंचायतें नगर निकायों में शामिल हो गई हैं। इनमें लैलकला, चतुराबेहड़, माल सराय (आंशिक), इचौली, गुलरामऊ, सुकईपुर, अढ़ैारी, अढ़ौरा, भिरिया, महोली देहात और गुजिया ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इन पंचायतों में अब पंचायत चुनाव नहीं होंगे।

कुल मिलाकर

परिसीमन के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 के तहत 57,695 ग्राम पंचायतों, 826 ब्लॉकों और 75 जिलों में चुनाव कराए जाएंगे। इससे राज्य की ग्रामीण राजनीति और स्थानीय सत्ता समीकरणों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।


सबसे ज्यादा पड़ गई