मड़ियांव पुलिस ने आगामी त्योहारों को लेकर की पीस कमेटी मीटिंग नवरात्र, दशहरा और दीपावली को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर हुआ जोर - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

मड़ियांव पुलिस ने आगामी त्योहारों को लेकर की पीस कमेटी मीटिंग नवरात्र, दशहरा और दीपावली को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर हुआ जोर

SHARE:

राजधानी।लखनऊ में आगामी त्योहार नवरात्र, दशहरा और दीपावली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मड़ियांव पुलिस द्वारा पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। यह बैठक में एसीपी अलीगंज ऋषभ यादव के नेतृत्व में मड़ियांव थाना परिसर में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने सभी गणमान्य नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद से बचें। उन्होंने शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर अज़ीज़ नगर चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह, रामलीला चौकी प्रभारी नितिन तालियान, राम राम बैंक चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह, फैजुल्लागंज चौकी प्रभारी सतेन्द्र प्रताप सिंह, घैला चौकी प्रभारी अमित शाहू और केशव नगर चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

एसीपी ऋषभ यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता हर वर्ष की भांति इस बार भी पुलिस का भरपूर सहयोग करेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही यह भी चेताया गया कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पीस कमेटी की यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

संवाददाता चंद्र पांडेय

सबसे ज्यादा पड़ गई