Edition

परसौली में चमका विकास — प्रधान सुमन मौर्या ने बनाया भव्य ‘हनुमान चौक’, क्षेत्र में बना आकर्षण का केंद्र

SHARE:

मिश्रिख, सीतापुर। विकासखंड मिश्रिख के ग्राम पंचायत परसौली में विकास कार्यों को नई दिशा देने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान सुमन मौर्या द्वारा तैयार कराया गया भव्य हनुमान चौक इन दिनों पूरे क्षेत्र में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

हनुमान जी की स्थापित विशाल प्रतिमा और चौक का सौंदर्यीकरण देखने के लिए ग्रामीणों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों से भी लोग यहाँ पहुंच रहे हैं। चौक पर सतत स्वच्छता, आकर्षक लाइटिंग और बेहतर सजावट इसकी खूबसूरती को और भी निखार रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा कराया गया यह निर्माण न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करता है, बल्कि परसौली की नई पहचान भी बन चुका है। क्षेत्र में इस कार्य की व्यापक सराहना हो रही है।

प्रधान सुमन मौर्या ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए यह चौक विकसित किया गया है। आगे भी ग्राम पंचायत में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

सबसे ज्यादा पड़ गई