चंदौली। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी अब जनजीवन पर असर डालने लगी है।
इसी कड़ी में चंदौली प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव कर दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब जनपद के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित होंगे। यह आदेश 20 अप्रैल 2026 से अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।
यह निर्णय जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर लिया गया है।
प्रशासन का कहना है कि बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाना बेहद जरूरी हो गया है।
प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल इस आदेश का सख्ती से पालन करें। किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
गर्मी के इस दौर में यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है।
एक चेतावनी और भी प्राइवेट स्कूलों में अपने स्कूल में वातानुकूलित एवं सुरक्षित स्वच्छ रहें, अगर किसी भी स्कूलों में किसी भी बच्चे को गर्मी से कुछ होता है तो उसके जबाब देही स्कूल के प्रबंधक होंगे।