चकिया चन्दौली- उच्चाधिकारी के निर्देशन में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह द्वारा थाना चकिया के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 96/2026 धारा 109(1)/352/351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त 1. लालचन्द पुत्र हरीराम 2. सरोज पुत्र लालचन्द 3. पांचू पुत्र लालचन्द समस्त निवासीगण जलालपुर थाना चकिया को सिकन्दरपुर मोड से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ,।
घटना वादी संतोष बिन्द पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम जलालपुर थाना चकिया जनपद चंदौली द्वारा तहरीर दिया गया कि 16 4.26 को रात्रि लगभग 11:00 बजे प्रार्थी अपने घर पर खाना बना रहा था।
उसी समय पड़ोस के रहने वाले लालचंद बिन्द एवं उसका पुत्र एक राय होकर मेरे घर के बाहर आकर बद्धि बद्धि गालियां देने लगे, जब वादी बाहर निकला तो उसे लात-घूंसों से तथा लाठी डंडों से मारने लगे जिससे सिर में गंभीर चोट आई व विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए ।
वादी प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय धारा 109 352 351 बीएनएस में अभी योग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि संतोष बिन्द पुत्र सिरातू निवासी ग्राम जलालपुर थाना चकिया द्वारा मजदूरी का पैसा नही दिया जा रहा था जिसको लेकर तीनो द्वारा संतोष बिन्द उपरोक्त को जान से मारने की नियत से गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से मारा-पीटा गया था । गिरफ्तारी करने गए
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह थाना चकिया, भग्गू सिंह ,
ज्ञानप्रकाश यादव ,
अखिलेश कुमार, मौके पर मौजूद रहे, अग्रीम कारवाही प्रचलित है।।