मड़ियांव थाना प्रभारी को मिली बड़ी सफलता, अंतर्जनपदीय वाहन चोरों के गैंग का किया पर्दाफाश
गैंग के 4 शातिर अंतर्जनपदीय चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
राजधानी। लखनऊ में वाहन चोरों के गैंग का मड़ियांव पुलिस ने 08/02/2025 को किया पर्दाफाश।डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के नेतृत्व में एसीपी अलीगंज बृज नारायण सिंह और प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव शिवानंद मिश्रा की टीम को बड़ी सफलता मिली है
*मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा व उनकी टीम के नेतृत्व में 43 बाइक, 1 कार को किया बरामद।गैंग के कुल 4 शातिर अंतर्जनपदीय चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तों में सत्यम शुक्ला पुत्र हरिकिशोर शुक्ला(26) निवासी सिया तहसील सवायजपुर थाना अवरल जनपद हरदोई,दूसरा व्यक्ति अनस खान पुत्र निहाल खान(25) निवासी फिरोजाबाद पोस्ट चांदपुर झलीअई थाना अजगैन जनपद उन्नाव,तीसरा अमिर पुत्र इब्ने हसन(32)निवासी ग्राम गौसगंज थाना कासिमपुर जनपद हरदोई,चौथा इमरान पुत्र गफ्फार (26) असीवन थाना असीवन जनपद उन्नाव के पाए गए।*
*मडियांव इंस्पेक्टर शिवानन्द मिश्रा क्राइम पर लगातार कमर कसते नजर आ रहे है। मड़ियांव प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा और उनकी टीम के अथक प्रयास और कड़ी मेहनत के चलते इतना बड़ा गुड वर्क हो पाया है।इंस्पेक्टर के साथ साथ मड़ियांव पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चोरों का पर्दाफाश किया।कई लोगों के चेहरे अपनी मोटरसाइकिल मिल जाने की खुशी में खिल उठे और सभी मड़ियांव पुलिस को बार-बार धन्यवाद दे रहे थे खासकर प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव शिवानंद मिश्रा और उनकी पूरी टीम को दे रहे थे। पुलिस ने 41 अदद मोटरसाइकिल,2 मोटरसाइकिल के कटे हुए पार्टस(एक कटा हुआ इंजन व 1 अदद चेसिस) एवं मास्टर की समेत घटना में प्रयुक्त 1 चार पहिया स्विफ्ट बरामद किया।यह अब तक की दो पहिया वाहनों की सबसे बड़ी बरामदगी है।*
पुलिस ने चोरों से पूछताछ किया जिसमें चोरों ने बताया कि लखनऊ व आस पास के जनपदों से करते थे दो पहिया वाहनों की चोरी।चोरी के बड़े वाहनों को किराए के बड़े वाहनों में लादकर अन्य जनपदों में ले जाकर बिक्री करते थे।गाड़ियों को काटकर उनके पार्ट्स भी बिक्री करते थे।
जनपद के विभिन्न थानों में वाहन चोरी के पंजीकृत कुल 23 अभीयोगों का सफल अनावरण किया गया। वहीं थाना मड़ियांव व क्राइम सर्विलांस टीम डीसीपी उत्तरी की संयुक्त पुलिस टीम को सफलता मिली।
![]()
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव शिवानंद मिश्रा
मड़ियांव प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा, उपनिरीक्षक नितिन कुमार,शुभम तिवारी,आलोक चौधरी,अखिलेश कुमार,अमित शाहू, ज्ञानेन्द्र कुमार गौड़, सत्येन्द्र कुमार,अखिलेश सिंह,कप्तान सिंह,जोशी रघुवंशी,आदित्य द्विवेदी, हेड कांस्टेबल आकाश सिंह,मिथलेश गिरी,कमलेश वर्मा,संदीप कनौजिया,मनोज कुमार राही, कांस्टेबल मंजेश कुमार,दिग्विजय,रवीश कुमार,अमित मिश्रा,सचिन दुबे,विनय कुमार और मयंक कुमार की अहम भूमिका रही है।डीसीपी उतरी क्राइम टीम प्रभारी तेज तर्रार उपनिरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह और उनकी टीम की भी इस गिरफ्तारी और बरामदगी में अहम भूमिका रही जिसकी सराहना होनी चाहिए।
*संवाददाता चंद्र पांडेय*