Edition

SOG और पुलिस की संयुक्त रेड, 56 पैकेट में 88 किलो गांजा बरामद

SHARE:

ICONIC इंडिया न्यूज आदर्श श्रीवास्तव

वाराणसी के थाना लालपुर-पाण्डेयपुर और एसओजी (एस्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हाथ लगाते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 88 किलोग्राम अवैध गांजा, एक बोलेरो वाहन और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

88 किलो गांजा 56 पैकेट में बरामद

पुलिस उपायुक्त (अपराध) एवं अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) के निर्देशन में कार्यरत टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पहड़िया मंडी में एक व्यक्ति गाड़ी से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ लाकर बिक्री की फिराक में खड़ा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

इस दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके कब्जे से कुल 56 पैकेटों में रखा 88 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक बोलेरो वाहन (नंबर JH10 BJ 7297), 200 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और एक वीवो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

आरोपी कपिलदेव सिंह गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिलदेव सिंह पुत्र बृजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 46 वर्ष है। उसका मूल निवास रसूलपुर, थाना शिकारपुर, जनपद बुलंदशहर बताया गया है, जबकि वर्तमान में वह उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर स्थित जेजे नगर कॉलोनी, नेहरू बिहार में रह रहा था। पुलिस ने उसे पहड़िया मंडी के गेट नंबर एक, सीआरपीएफ कैंप के पीछे से हिरासत में लिया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खुला

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कपिलदेव सिंह कोई पहली बार तस्करी में पकड़ा गया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं। उसका आपराधिक रिकॉर्ड इस प्रकार है

· मुकदमा संख्या 105/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 336(3) बीएनएस, थाना लालपुर-पाण्डेयपुर (वर्तमान मामला)
· मुकदमा संख्या 61/2020, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर
· मुकदमा संख्या 193/2022, धारा 3(1) गुंडा एक्ट, थाना अहरौरा, मिर्जापुर

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, विवेचना जारी

थाना लालपुर-पाण्डेयपुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 105/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व धारा 336(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र वर्मा द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम को आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और तस्करी नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम

इस संयुक्त अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव सिंह, उपनिरीक्षक आयुष पाण्डेय, मुख्य आरक्षी ब्रह्मदेव, प्रमोद सिंह, आरक्षी अवनीश पाण्डेय, आलोक मौर्य, दिनेश कुमार, पवन कुमार तिवारी, प्रेम पटेल, साथ ही थाना स्तर से उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, मुख्य आरक्षी सिद्धार्थ राय और आरक्षी सूरज तिवारी शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई