नैमिषारण्य (सीतापुर)।
उपजिलाधिकारी मिश्रिख शैलेन्द्र मिश्रा ने बुधवार को नैमिष क्षेत्र के प्रसिद्ध देव देवेश्वर मंदिर परिसर एवं गोमती घाट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
एसडीएम ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम एसडीएम मिश्रा के साथ नायब तहसीलदार राम सूरत यादव और अन्य सहकर्मी व स्थानीय लोग और मंदिर समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने मंदिर परिसर की सफाई में योगदान दिया और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। एसडीएम ने सफाई कर्मचारियों को श्रावण मास के दौरान सभी घाटों और मंदिरों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। उनकी इस पहल की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की। इस कदम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
आदर्श सिंह राठौर की रिपोर्ट