धानापुर, चंदौली। धानापुर क्षेत्र के नरौली गांव स्थित काली माता मंदिर में मंगलवार रात चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। चोर मंदिर से करीब 20 किलो वजन का घंटा और सात चांदी की आंखें चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।
ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार शाम पूजा के बाद मंदिर में सब कुछ सामान्य था। बुधवार सुबह मंदिर पहुंचने पर घंटा और चांदी की आंखें गायब मिलीं। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को चोरी की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ महीने पहले भी नरौली गांव के तीन मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उन मामलों में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
धानापुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि नरौली गांव के काली माता मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
रिपोर्ट: हरवंश राम, ब्लॉक प्रभारी धानापुर
Author Profile
Latest entries
BreakingAugust 19, 2026अवैध और हानिकारक मच्छर रोधी अगरबत्तियों पर प्रशासन सख्त, बिक्री पाई गई तो होगी कानूनी कार्रवाई
BreakingAugust 19, 2026बीएसए सचिन कुमार ने KGBV सकलडीहा का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से लिया सुविधाओं का फीडबैक
BreakingAugust 19, 2026नरौली गांव के काली मंदिर से 20 किलो का घंटा और सात चांदी की आंखें चोरी
BreakingAugust 17, 2026मेहंदीघाट से कांवर लेकर गौरीशंकर धाम पहुंचे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर