जिला संवाददाता सुरेंद्र सिंह नागवंशी
चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) सकलडीहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, पठन-पाठन, भोजन की गुणवत्ता और छात्राओं के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बीएसए ने छात्राओं से सीधे बातचीत कर विद्यालय में मिल रही सुविधाओं, शिक्षा के स्तर और खान-पान की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने विद्यालय के शैक्षणिक माहौल और भोजन व्यवस्था पर संतोष जताया।
बीएसए ने वार्डेन और विद्यालय प्रशासन को स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल, गुणवत्तापूर्ण भोजन, फल और दूध उपलब्ध कराया जाए। साथ ही छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने शिक्षकों को पठन-पाठन की गुणवत्ता में लगातार सुधार करने और विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। बीएसए ने कहा कि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना विद्यालय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
Author Profile
Latest entries
BreakingAugust 19, 2026अवैध और हानिकारक मच्छर रोधी अगरबत्तियों पर प्रशासन सख्त, बिक्री पाई गई तो होगी कानूनी कार्रवाई
BreakingAugust 19, 2026बीएसए सचिन कुमार ने KGBV सकलडीहा का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से लिया सुविधाओं का फीडबैक
BreakingAugust 19, 2026नरौली गांव के काली मंदिर से 20 किलो का घंटा और सात चांदी की आंखें चोरी
BreakingAugust 17, 2026मेहंदीघाट से कांवर लेकर गौरीशंकर धाम पहुंचे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर