Edition

खाना बनाते समय झुलसा ट्रक ड्राइवर, एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता से बची जान

SHARE:

चंदौली: सैयदराजा-खजुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब ट्रक में खाना बनाते दौरान झुलसे चालक को समय पर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली गई। एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत उपचार मिल सका।

खौलते पानी से झुलसा, गिरने से हाथ टूटा
मिर्जापुर जनपद के अदलहाट निवासी दिलीप कुमार (25) सड़क किनारे खड़े अपने ट्रक में खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस पर रखे चावल का खौलता पानी अचानक उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। घबराहट में जब वह ट्रक से उतरने लगे तो उनका पैर फिसल गया और वह सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में उनका हाथ भी फ्रैक्चर हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस
घटना की जानकारी मिलते ही वाहन मालिक बलवंत कुमार ने तत्काल सरकारी एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। कुछ ही देर में एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जिसमें तैनात ईएमटी निधि यादव और चालक संतोष कुमार ने बिना देरी किए घायल का प्राथमिक उपचार किया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

बर्न वार्ड में चल रहा इलाज
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिलीप की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया है, जहां उनका इलाज जारी है।

एम्बुलेंस कर्मियों की सराहना
एम्बुलेंस सेवा के जिला प्रभारी धीरज मौर्य ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर की गई कार्रवाई से एक कीमती जान बचाई जा सकी।

सबसे ज्यादा पड़ गई