Edition

चंदौली: तेल्हारा गांव में अलसुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच लोग घायल, इलाके में दहशत

SHARE:

चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेल्हारा गांव में रविवार अलसुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। फायरिंग की इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि रामसूरत राम के परिवार पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। इस गोलीबारी में कुद्दन के परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। गांव में तनाव को
चंदौली: बच्चों के झगड़े में चली लाइसेंसी बंदूक, एक राउंड फायरिंग से बढ़ा विवाद
बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। देखते ही देखते एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया।
इसी दौरान एक पक्ष के एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से एक राउंड फायर कर दिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
क्षेत्राधिकारी सदर के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

रिपोर्टर हरवंश राम

सबसे ज्यादा पड़ गई