ICONIC इंडिया न्यूज जिला संवाददाता सुरेंद्र सिंह नागवंशी
चकिया/ चंदौली आज चकिया में स्थित निर्भय दास राम जानकी बजरंगबली के मंदिर परिसर में शासन से नामित तीन सभासदों का भब्य तरिके से जोरदार सफथ ग्रहण समारोह कराया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने सफथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव एवं चकिया उप जिलाधिकारी ने नामी सभासदों को माल अर्पण कर शपथ ग्रहण कराया ।
मंच पर संचालित कर रहे पत्रकार विजय विश्वकर्मा ने बारी बारी से सभी नामित सभासदों दिनेश का शोधन, एवं सुशील गुप्ता, एवं पूजा जायसवाल, को मंच पर बुलाकर शपथ दिलाए गये।
विधायक कैलाश आचार्य ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर में अच्छे कार्य करने के साथ-साथ नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव के कंधे से कंधा मिलाकर चकिया नगर पंचायत के कार्यों में सहयोग करें, जिससे नगर पंचायत कि तरक्की हो सके।
वहीं चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि हम अपने सभी सभासदों का दिल से सम्मान करते हैं, हमारे सभी सभासदों ने नगर के तरक्की में हमारे साथ मिलकर हमें हमेशा सहयोग देते हैं और हमेशा देते रहेंगे।
मंच पर उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष काशी सिंह , महामंत्री उमाशंकर सिंह, सभासद बादल सोनकर, एवं साहु समाज के जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ,एवं भाजपा के वरिष्ठ लोग सभासद सभी लोग मंच पर उपस्थित रहे।।