चहनिया/रामगढ़। नवरात्रि के पावन अवसर पर जगत जननी जगदंबा एवं गुरु के आशीर्वाद से अघोराचार्य बाबा कीनाराम की जन्मस्थली रामगढ़ के प्रांगण में यूनियन बैंक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में परमपूज्य अघोरेश्वर अघोराचार्य बाबा कीनाराम के 11वें अवतार परम पूज्य अघोरेश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के कर कमलों द्वारा फीता काटकर एवं शिलापट्ट का लोकार्पण कर शाखा का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर महादेव सरकार के कर कमलों द्वारा तैल चित्र का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत यूनियन बैंक के अधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर किया गया तथा पूज्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस दौरान पूज्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने अपने आशीर्वचन में कहा कि रामगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रांगण में नए आरओ प्लांट का भी उद्घाटन किया गया है, जिससे अब श्रद्धालुओं को शुद्ध, स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।
उद्घाटन समारोह में यूनियन बैंक के हेड जोनल अधिकारी, अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह, क्षेत्र प्रमुख चंदौली राजीव कुमार सिंह, उप क्षेत्र प्रमुख पंकज कुमार सिंह, उप क्षेत्र प्रमुख अभिषेक कुमार, शाखा प्रबंधक मेहनाज जलाल, प्रबंधक दिलीप प्रसाद, क्रीम कुंड प्रबंधक अरुण सिंह, रामगढ़ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, प्रबंधक धनंजय सिंह, ग्राम प्रधान आशुतोष नर्सिंग उर्फ रिंकू सिंह, पूर्व प्रधान प्रभु नारायण उर्फ लला सिंह, डॉ. रितेश, दिनेश सोनकर, अशोक कुशवाहा, ओंकार सिंह, शिवाजी सिंह सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने पूज्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया