Edition

best news portal development company in india

सिलौटा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई, दूसरी बार की घटना से लोगों में आक्रोश

SHARE:

रिपोर्टर हरवंश राम ब्लॉक प्रभारी धानापुर

चंदौली/ जिले के धीना थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने पर लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। यह घटना दूसरी बार हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह ‘काका’ ने सिलौटा पहुंचकर इस घटना की निंदा की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की मांग की।

इस घटना पर भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के नेता रोहित विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से शोषितों, वंचितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों सहित हर गरीब तबके को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के आधार पर सम्मान दिलाने का काम किया था।

उन्होंने ऐसे महापुरुष के सम्मान से कोई समझौता न करने की बात कहते हुए मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान शेरू निगम, सुजीत कुमार अजीत, दिनेश कुमार, सन्नी, संजय दिनकर, आकाश गौतम, शिवम भारतीय और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।