मिर्जापुर। रैकिंट इण्डिया,जागरण पहल व ग्रीन स्पर्श फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सीटी क्लब के गर्दे सभागार में आयोजित सफाई मित्रों की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ भव्य आयोजन। जिसमें लगभग 245 कर्मचारियों की भागीदारी रही साथ ही साथ जिला चिकित्सालय के प्रभारी डॉक्टर, एएनएम,आशा, पार्षद, सफाई निरीक्षक के साथ वर्ल्ड टॉइलेट कॉलेज, रैकिट इण्डिया, जागरण पहल एवं ग्रीन स्पर्श फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही। यह कार्यक्रम नगर पालिका मिर्जापुर के सीटी क्लब सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर केशरी जी के द्वारा किया गया, अपने उदबोधन में अध्यक्ष जी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज स्वास्थ एवं स्वच्छता के बिना हम स्वस्थ समाज की कल्पना नही कर सकते आप लोगों के द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में बदलाव आ रहा है जो कि प्रशंसनीय और सराहनीय कदम है। जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर संजीव पाठक जी ने बताया कि सफाई मित्रो को अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूकता के साथ साथ सरकारी हॉस्पिटल में आकर प्रत्येक छः माह में टी टी के टीके, मानसिक स्वास्थ्य, आदि संबंधित परामर्श करवाने के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज के राज्य समन्वयक अश्वनी चौरसिया ने कहा कि सफाई मित्रों के लिए आवश्यक है कि वो अपने को स्वस्थ रखें तभी वो अपने कार्य के साथ साथ अपने आसपास की सफाई को सुनिश्चित कर सकते है। निरीक्षक सुनिल प्रसाद, मनोज सेठ ने बताया कि हमारे सब ज़ोन के सफाई कर्मचारी के लिए आज रैकिट संस्था का यह संयुक्त प्रयास काफी सफल रहा और आगे भविष्य में कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की मांग भी की।इस कार्यक्रम में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैम्प का भी बृहद स्तर पर आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से बीपी, शुगर, पल्स, वजन, आदि की जांच के साथ साथ मुफ्त दवा वितरण जैसे बुखार, दर्द, ओआरएस आदि दिए गए। जागरण पहल के प्रभारी रवीन्द्र मिश्रा ने आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया व अपने संबोधन में सभी सफाई मित्रों को नियमित स्वास्थ्य जांच व संतुलित पोषण आहार पर ध्यान देने व समय-समय पर शारीरिक जांच करवाते हुए।करोना काल की चर्चा करते हुए,हर काम के बाद हाथ धुलने की सलाह देते हुए स्वच्छता का संकल्प दिलाया और सभी सफाई मित्रों को सर्टिफिकेट व किट देकर सम्मानित करवाते हुए कार्यक्रम की औपचारिक समाप्ति की घोषणा करते हुए आए सभी स्नेही जनों का धन्यवाद किया।हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज वर्ष 2022 से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में संचालित हुआ।वर्तमान में यह कार्यक्रम देश के छः राज्यों में संचालित हो रहा है।उत्तर प्रदेश के छः जिलों वाराणसी,चंदौली,मिर्जापुर,प्रयागराज,अयोध्या एवं गोरखपुर में चल रहा है।कार्यक्रम में हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज की ओर से सर्वेश कुमार, अजयकुमार, अजय मौर्या व जे पी सोनकर सहित नगर निगम के सुपरवाइजरों ने सक्रिय रूप से सहभागिता का निर्वहन किया।