लखनऊ के मोहल्ले की गलियों का तंग हाल, जनता कर रही त्राहिमाम - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

लखनऊ के मोहल्ले की गलियों का तंग हाल, जनता कर रही त्राहिमाम

SHARE:

 

राजधानी लखनऊ के अंतर्गत फैजुल्लागंज चतुर्थ की मधुपुरम कॉलोनी की गलियों का खस्ता हाल उजागर होता नजर आ रहा है।

जहां एक ओर भाजपा सरकार देश और प्रदेश की सड़कों को वर्ड क्लास बनाने में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर राजधानी के अंतर्गत मधुपुरम कॉलोनी की गलियों का हाल बेहाल नजर आ रहा है।

यहां भारी मात्रा में जल भराव की स्थिति बनी रहती है।जिससे यहां के लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले की लगभग प्रत्येक गली में जल भराव की स्थिती है। ना तो यहां के रास्ते बनाए गए है न ही नाली या नाला का निर्माण कराया गया है।

यहां की आम जनता इस समस्या से निपटने का स्वयंम ही प्रयास करते नजर। आ रही है।इसमें घर की मरम्मत के समय निकलने वाले मलबे को रास्ते पर डालकर निकलने को मजबूर है।

जलभराव की स्थिती से विद्यालय जाने वाले छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षकों व दैनिक रोज़गार पर जाने वाले व्यक्तियों व वृद्ध जनों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड के पार्षद पर गलियों का ऐसा खस्ता हाल देखकर भी कानों पर जू तक नहीं रेंगती। कई बार मोहल्ले वालों ने पार्षद व विधायक को अवगत भी कराया फिर भी अभी तक कोई भी कार्य नहीं हुआ।शासन प्रशासन भी मूकबधिर बना हुआ है।

यहां की आम जनता को कब तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।लखनऊ नगर निगम सफाई का कार्य सुचारू रूप से नहीं कर रही है।

रिर्पोटर चंद्र पांडेय

सबसे ज्यादा पड़ गई