“एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के अंतर्गत एकलखनऊ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

“एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के अंतर्गत एकलखनऊ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

लखनऊ – सामाजिक विकास को समर्पित कार्तिकेय सोशल डेवलपमेंट  फाउंडेशन द्वारा ” एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के अंतर्गत मां चंद्रिका देवी वृहद गोवंश संरक्षण केंद्र, कठवारा बक्शी तालाब और ककरहा बाबा मंदिर बक्शी तालाब, लखनऊ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

 

इस कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जुन मौर्या के नेतृत्व में किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और मातृत्व के सम्मान में वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्य योगिता मिश्रा, नीलू पांडे, कौशल, संदीप कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह,व अन्य सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर संदीप कुमार ने कहा कि “प्रकृति का संरक्षण हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है, और वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण कदम है जो हमें स्वच्छ वातावरण देने में मदद करेगा।”

 

कार्यक्रम में सैकड़ों वृक्ष लगाए गए, जिससे स्थानीय समुदाय को हरित वातावरण प्राप्त होगा। कार्तिकेय सोशल डेवलपमेंट कल दिनांक फाउंडेशन ने घोषणा की कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।

सबसे ज्यादा पड़ गई