इंडियन ऑयल के दो टैंकरों में लगी भीषण आग, दोनों बने आग का गोला - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

इंडियन ऑयल के दो टैंकरों में लगी भीषण आग, दोनों बने आग का गोला

SHARE:

राजधानी। लखनऊ में सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में स्थित इंडियन ऑयल के डिपो के बाहर खड़े दो टैंकरों में शुक्रवार को भीषण आग लग गई।सूचना पाते ही  पुलिस और एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पहले दोनों टैंकर जलकर राख हो चुके थे।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में लंबी लाभी लपटों से हड़कंप मच गया।आग कैसे लगी पुलिस और फायर ब्रिगेड अफसर मामले की छानबीन कर रहे हैं।

 सरोजनीनगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को इंडियन ऑयल डिपो के बाहर खड़े दो टैंकरों में भीषण आग लग गई है। वहां पर मौजूद लोग जबतक कुछ समझ पाते कि इससे पहले आग विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपटें इतनी तेज थी कि काफी दूरी तक दिखाई दे रही थी।

ताया जा रहा है कि यहां इंडियन ऑयल का डिपो है और यहीं से टैंकरों में ऑयल भर सप्लाई के लिए जाता है। डिपो से ऑयल ले जाने से पहले टैंकर यार्ड में खड़े रहते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई