700 कांवड़ियों का जत्था सिद्धनाथ बाबा मन्दिर पंहुचा, अतरौली चौराहे पर किया गया भव्य स्वागत - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

700 कांवड़ियों का जत्था सिद्धनाथ बाबा मन्दिर पंहुचा, अतरौली चौराहे पर किया गया भव्य स्वागत

SHARE:

मार्ग पर बिछाए फूल और कांवड़ियों को किया गया सम्मानित

हरदोई। सोमवार सुबह 9 बजे कानपुर के शुक्लागंज गंगा घाट से 700 कांवड़ियों का जत्था चलकर अतरौली चौराहे पर पंहुचा। जहां कांवड़ियों पर पुष्प की वर्षा और मार्ग पर फूल बिछाए गए। कश्यप मित्र मण्डली के अध्यक्ष गोकुल कश्यप ने बताया ये 25 वी कावड़ यात्रा है हर वर्ष सावन मे कानपुर के गंगा घाट से चलकर लालपुर खाले के सिद्धनाथ बाबा मन्दिर मे गंगा जल का जलाभिषेक करते है। अतरौली चौराहे पर सुबह कांवड़ियों का जत्था पंहुचा तो दिनेश सिंह चौहान, अतुल तोमर,आलोक तोमर, संतराम, और कई सदस्यों ने मिलकर भव्य स्वागत किया। यह कावड़ यात्रा कानपुर से होकर उन्नाव के रास्ते से मलिहाबाद,माल, भरावन होते हुए अतरौली के रास्ते से लालपुर खाले सिद्धनाथ बाबा मन्दिर तक पदयात्रा कर कांवड़ियों का जत्था पंहुचा।

संवाददाता चंद्र पांडेय

सबसे ज्यादा पड़ गई