दिनदहाड़े EV चार्जिंग सेंटर में लूट और मारपीट, बेखौफ बदमाशों ने दुकान से कैश और सामान लूटा, विरोध पर की पिटाई - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

दिनदहाड़े EV चार्जिंग सेंटर में लूट और मारपीट, बेखौफ बदमाशों ने दुकान से कैश और सामान लूटा, विरोध पर की पिटाई

SHARE:

राजधानी। लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्सी रोड स्थित भारत चार्जिंग EV सेंटर में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट और मारपीट की वारदात से हड़कंप मच गया। पीड़ित शिवा विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बैटरी स्मार्ट कंपनी से जुड़े कर्मचारी पुष्पेश गुप्ता अपने सात साथियों के साथ दुकान में घुसे और हमला बोल दिया।

पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने दुकान में रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सामान जबरन एक डाला गाड़ी (UP32 YN 1280) में लाद लिया। जब शिवा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, आरोपियों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और गल्ले से ₹20,000 नकद लेकर फरार हो गए।

पीड़ित शिवा विश्वकर्मा का कहना है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज उन्होंने पुलिस को सौंप दी है।

पुलिस जांच में जुटी

गुडंबा थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की छानबीन की जा रही है और CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

सबसे ज्यादा पड़ गई