राजधानी में स्कॉर्पियो से हो रही थी गांजे की तस्करी, डेढ़ कुंतल माल के साथ एक गिरफ्तार, नगराम पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, फरार तस्कर की तलाश जारी - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

राजधानी में स्कॉर्पियो से हो रही थी गांजे की तस्करी, डेढ़ कुंतल माल के साथ एक गिरफ्तार, नगराम पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, फरार तस्कर की तलाश जारी

SHARE:

राजधानी। लखनऊ में थाना नगराम इलाके में चल रही गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। लग्जरी स्कॉर्पियो कार में डेढ़ कुंतल गांजा लेकर जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बरामद किए गए गांजे की कीमत अंतरराज्यीय बाजार में लगभग ₹40 लाख आंकी गई है।नगराम पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तस्करों को रोकने की कोशिश की। एक तस्कर को मौके से दबोच लिया गया, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि गांजा आंध्र प्रदेश और उड़ीसा से खरीदा गया था और इसे राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने की योजना थी।इस कार्रवाई को *डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल* के मार्गदर्शन और *एसीपी रजनीश वर्मा* के निर्देशन में अंजाम दिया गया। *थाना प्रभारी विवेक चौधरी* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर यह सफलता हासिल की।पुलिस फरार तस्कर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

 

 

 

सबसे ज्यादा पड़ गई