सीतापुर: मंत्री सुरेश राही ने खुद उतारा ट्रांसफार्मर, 15 दिन से बिजली गुल, JE बोला – “खुद कर लो इंतजाम” - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

सीतापुर: मंत्री सुरेश राही ने खुद उतारा ट्रांसफार्मर, 15 दिन से बिजली गुल, JE बोला – “खुद कर लो इंतजाम”

SHARE:

सीतापुर जिले के एक गांव में बिजली की भारी समस्या के चलते गांववाले परेशान हैं। बीते 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही। यह गांव राज्य मंत्री सुरेश राही के विधानसभा क्षेत्र में आता है, फिर भी विभाग की लापरवाही कम नहीं हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद मंत्री सुरेश राही को मौके पर पहुंचना पड़ा, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर ट्रांसफार्मर उतरवाने में मदद की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

अधिकारियों की अनदेखी

बताया जा रहा है कि मंत्री सुरेश राही ने कई बार मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) के अफसरों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन MD रिया केजरीवाल ने फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझा।

जब स्थानीय अवर अभियंता (JE) से संपर्क किया गया, तो उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा – “खुद कर लो इंतजाम, उतरवा लो ट्रांसफार्मर”।

यह बात मंत्री जी को बेहद नागवार गुज़री और उन्होंने फौरन गांव पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ट्रांसफार्मर को नीचे उतरवाया

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार टालमटोल जवाब ही मिला। कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं आया।

ग्रामीणों ने कहा,

जब हमारे विधायक और मंत्री की बात नहीं सुनी जा रही, तो हमारी कौन सुनेगा?

सिस्टम पर उठे सवाल

मंत्री द्वारा खुद ट्रांसफार्मर उतारने की घटना ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस लापरवाही के बाद यह सवाल उठता है कि जब एक राज्य मंत्री की बात को नजरअंदाज किया जा रहा है, तो आम जनता के लिए सिस्टम कितना असंवेदनशील हो गया है।


रिपोर्टर: ICONIC INDIA NEWS
📍 सीतापुर ब्यूरो 

सबसे ज्यादा पड़ गई