Edition

— लखनऊ: गांजा तस्करी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, डेढ़ किलो गांजा बरामद

SHARE:

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठाकुरगंज पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी सगे भाई हैं और पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुके हैं।

आरोपियों की पहचान और बरामदगी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ग्राम बरी निवासी सुधीर यादव और आकाश यादव, पुत्र सुमेर यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से करीब 1.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपी मूसाबाग क्षेत्र स्थित खंडहर के पास गांजा बेचने की फिराक में थे।

टीम ने ऐसे अंजाम दी कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व ठाकुरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान ने किया। टीम में गऊघाट चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुधाकर पांडेय, उप निरीक्षक कुलदीप तिवारी, आरक्षी शैलेंद्र कुमार, आरक्षी बृजेश यादव, आरक्षी दीपनारायण और आरक्षी अमन कुमार शामिल रहे।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ में नशे के कारोबार पर पूरी सख्ती से नजर रखी जा रही है और ऐसा अभियान लगातार जारी रहेगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई