55 यूपी एनसीसी बटालियन में ध्वजारोहण, कैडेट्स ने दी शस्त्र सलामी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सी.सी. नाग ने कहा— “राष्ट्र सेवा में सदैव तत्पर रहें कैडेट्स” - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

55 यूपी एनसीसी बटालियन में ध्वजारोहण, कैडेट्स ने दी शस्त्र सलामी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सी.सी. नाग ने कहा— “राष्ट्र सेवा में सदैव तत्पर रहें कैडेट्स”

SHARE:

कानपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को 55 उत्तर प्रदेश एनसीसी बटालियन, सिविल लाइंस मुख्यालय में ध्वजारोहण एवं शस्त्र सलामी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सी.सी. नाग ने किया।

राष्ट्रध्वज को शस्त्र सलामी के साथ फहराया गया, जिसके बाद जन गण मन की धुन पर सभी कैडेट्स और अतिथियों ने तिरंगे को नमन किया। कर्नल नाग ने अपने संबोधन में कहा—

> “राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए हर कैडेट को सदैव तत्पर रहना चाहिए।”

 

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कैडेट्स से राष्ट्र सेवा में निष्ठा और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।

समारोह के मुख्य आयोजक सुबेदार मेजर श्री रामकुमार और सुबेदार ताजवीर सिंह रहे। इस अवसर पर एनसीसी एलुमिनी प्रमुख एवं पी.एल.वी., जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर के डॉ. परवेज अख्तर ने ध्वज को सलामी दी और कैडेट्स के अनुशासन व समर्पण की सराहना की।

कार्यक्रम में पी.एल.वी. मीनाक्षी दीक्षित को एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं विधिक साक्षरता का प्रशिक्षण देने हेतु सम्मान पत्र व सेवा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स, अधिकारीगण और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। देशभक्ति गीतों और सलामी परेड ने पूरे माहौल को गौरव और देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

 

सबसे ज्यादा पड़ गई