दो सगे भाइयों की संदिग्ध हालात में मौत, एक का शव कूड़े में दबा मिला सआदतगंज के चौपटिया क्षेत्र की घटना से क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

दो सगे भाइयों की संदिग्ध हालात में मौत, एक का शव कूड़े में दबा मिला सआदतगंज के चौपटिया क्षेत्र की घटना से क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

राजधानी।लखनऊ में सआदतगंज थाना क्षेत्र के चौपटिया मोहल्ले में बुधवार को दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ई-5 मकान में रहने वाले 62 वर्षीय राजू पाहवा और 58 वर्षीय रवि पाहवा के शव उनके घर में अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले। इनमें से एक का शव कमरे में कूड़े के ढेर में दबा हुआ था। दोनों की मौत का खुलासा उस समय हुआ जब घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना।

घटना का खुलासा तब हुआ जब कई दिनों से दिखाई न देने वाले भाइयों के मकान से दुर्गंध आने लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वहां का मंजर देख दंग रह गई। दोनों भाई मृत अवस्था में थे।

प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो भीतर का दृश्य देख अधिकारी भी चौंक गए। दोनों भाई मृत अवस्था में पाए गए। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कई वर्षों से अकेले रह रहे थे और उनका सामाजिक संपर्क सीमित था।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि दोनों की हत्या की गई हो सकती है, हालांकि पुलिस ने अभी इस पर कोई पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी में बीते कुछ दिनों में संदिग्ध परिस्थितियों में कई लोगों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। 24 अगस्त को गाजीपुर क्षेत्र के रवीन्द्र पल्ली में मां-बेटे की मौत और इसी सप्ताह गोमतीनगर के विराम खंड में बीटेक इंजीनियर की मौत की गुत्थी भी अभी तक सुलझी नहीं है। ऐसे में यह ताजा मामला पुलिस के लिए नई चुनौती बन गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शवों पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई और मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

संवाददाता चंद्र कुमार पांडे

सबसे ज्यादा पड़ गई