पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, पुरानी रंजिश में आरोपित ने घर के बाहर की गालीगलौज - Iconic India News

Edition

best news portal development company in india

पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, पुरानी रंजिश में आरोपित ने घर के बाहर की गालीगलौज

SHARE:

राजधानी। लखनऊ में जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-3 में बुधवार शाम एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार जुबेर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी दादू पुत्र स्व. सरदार अली अपने साथी अरशद व चार अन्य लोगों के साथ ई-रिक्शा से उनके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

 

पीड़ित का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व एक बलात्कार के मामले में आरोपित दादू जेल गया था, जिसके लिए वह पत्रकार को जिम्मेदार मानता है। जेल से रिहा होने के बाद से ही आरोपी द्वारा लगातार धमकियाँ दी जा रही हैं और अभद्र टिप्पणियाँ की जा रही हैं।पत्रकार के अनुसार, “हमलावर पूर्व में भी कई बार अभद्रता कर चुका है, जिसे मैंने अब तक नज़रअंदाज़ किया, लेकिन आज सीधे घर पर हमला कर दिया गया।

 

एसएसआई जानकीपुरम जितेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

 

संवाददाता चंद्र पांडेय

सबसे ज्यादा पड़ गई